fbpx

KKR VS RR मैच के बाद इमोशनल दिखे शाहरुख खान, तस्वीरें देख फैंस को आई ‘चक दे इंडिया’ की याद

Rate this post

Shahrukh Khan : राजस्थान रॉयल्स से केकेआर की हार के बाद शाहरुख खान की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उन्हें भावुक होते देखा जा सकता है.

Shahrukh Khan


इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स का राजस्थान रॉयल्स के साथ मैच किसी रोलर कोस्टर राइड से कम नहीं था। शाहरुख खान का वायरल वीडियो देखकर हम ही नहीं आप भी यही कहेंगे. दरअसल, अभिनेता शाहरुख खान मैदान पर अपनी टीम को देखकर भावुक होते नजर आए. इस वीडियो को देखकर फैंस को चक दे इंडिया की याद आ गई. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.


केकेआर को सपोर्ट करते हुए शाहरुख खान किसी आदर्श चीयरलीडर से कम नहीं थे. जैसे ही क्रिकेटर्स ने मैच शुरू किया तो स्टैंड्स में सभी की निगाहें शाहरुख पर टिक गईं। उन्होंने उत्साहवर्धन, हूटिंग और यहां तक कि डॉन फिल्म साउंडट्रैक की धुनों पर नृत्य करके सभी का ध्यान आकर्षित किया।
मैच की शुरुआत में दिखी ख़ुशी आख़िर में निराशा में बदल गई और केकेआर राजस्थान रॉयल्स से मैच हार गई. इस दौरान एक्टर की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इनमें शाहरुख को भावुक होते देखा जा सकता है. कुछ प्रशंसकों ने शाहरुख और चक दे इंडिया में कोच कबीर की उनकी भूमिका के बीच समानताएं भी निकालीं।


इस मैच के बाद केकेआर की हार के बाद शाहरुख खान टीम के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे और खिलाड़ियों से मुलाकात भी की. उन्हें राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों से मिलते हुए भी देखा गया था. वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान साल 2023 में पठान, जवान और डंकी में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करती नजर आईं.

Leave a Comment

" target="_blank" rel="nofollow">