fbpx

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी का किया क्यूट वीडियो शेयर

WhatsApp Group Join Now
Rate this post

Desi girl Priyanka Chopra shared a cute video of her daughter

Priyanka Chopra : प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी के साथ अयोध्या में राम मंदिर का दौरा किया। इसी बीच अब देसी गर्ल ने अपनी बेटी का एक क्यूट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी बेटी मालती से ‘अयोध्या’ कहने को कहती नजर आ रही हैं.

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी का किया क्यूट वीडियो शेयर
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी का किया क्यूट वीडियो शेयर

प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती का क्यूट वीडियो
प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपने पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी के साथ रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचीं। इसी बीच अब बॉलीवुड की देसी गर्ल ने अपने राम मंदिर दौरे के दौरान के कुछ वीडियो और तस्वीरें शेयर की हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो में एक्ट्रेस प्रियंका अपनी बेटी मालती मैरी और निक जोनास के साथ नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर मालती का एक क्यूट वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी से राम नगरी अयोध्या का नाम लेने के लिए कहती नजर आ रही हैं. मालती मैरी के संस्कारों को देखकर लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं.

<
>

प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती का क्यूट वीडियो
इस क्यूट वीडियो में प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी जोनास से ‘अयोध्या’ कहने के लिए कहती नजर आ रही हैं. इसके बाद मालती बड़े ही प्यार और प्यारे से ‘अयोध्या’ कहती हैं। इस पर निक जोनास का भी क्यूट रिएक्शन देखने को मिल रहा है. प्रियंका चोपड़ा द्वारा अपनी बेटी को दिए गए संस्कारों के लिए सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है. मालती मैरी चोपड़ा जोनस का ये क्यूट वीडियो वायरल है. देसी गर्ल ने हाल ही में अपने पति निक जोनास, बेटी मालती और मां मधु चोपड़ा के साथ राम मंदिर के दर्शन किए।

<
>

प्रियंका चोपड़ा की फैमिली का देसी अवतार
इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा मालती मैरी को साड़ी के आंचल से गोद में उठाकर बचाती नजर आ रही हैं. देसी गर्ल ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें वह अपने पूरे परिवार के साथ रामलला का आशीर्वाद लेती नजर आ रही हैं. इससे पहले रामलला का आशीर्वाद लेते हुए प्रियंका, निक और मालती की कई तस्वीरें मंदिर के पुजारी प्रदीप दास ने पोस्ट की थीं। राम मंदिर में दर्शन के लिए प्रियंका ने पीले रंग की साड़ी पहनी थी. निक जोनास ने क्रीम रंग का कढ़ाईदार कुर्ता और पायजामा पहना था जबकि मालती पारंपरिक एथनिक ड्रेस में बहुत प्यारी लग रही थीं।

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट
प्रियंका चोपड़ा फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगी। अभिनेत्री को हाल ही में सैम ह्यूगन के साथ रोमांटिक-कॉम ‘लव अगेन’ में देखा गया था, जो जर्मन फिल्म ‘एसएमएस फर डिच’ का अंग्रेजी रीमेक है। वह जल्द ही ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ नाम की फिल्म में इदरीस एल्बा, जॉन सीना और स्टीफन रूट के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

Hi! I am Sonali. I am a teacher and I love to write and read. I also like to listen to good songs and review and write down the lyrics. I have three years of experience in writing lyrics. And I am posting this written song on Hinditracks.co.in website so that by reading the lyrics of this song you too can sing and make your heart happy.

Leave a Comment

Affiliate Disclosure – Some links on this site are Amazon associate links. As an Amazon Associate https://hinditracks.co.in may earn from qualifying purchases.Note – Amazon, Amazon Prime, the Amazon Logo and Amazon Prime logo are trademarks of Amazon.com,Inc or its affiliates.